आम आदमी पार्टी के प्रयास के बावजूद नहीं सिरे चढ़ी गठबंधन की राजनीति

Edited By Shivam, Updated: 18 Apr, 2019 10:50 AM

news of aap congress alliance

हरियाणा मेंं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बन रही तमाम संभावनाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रयास के बावजूद गठबंधन की रणनीति सिरे नहीं चढ़ पाई है। भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार...

फरीदाबाद (महावीर): हरियाणा मेंं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बन रही तमाम संभावनाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रयास के बावजूद गठबंधन की रणनीति सिरे नहीं चढ़ पाई है। भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव देती रही,लेकिन कांग्रेस सहमत नहीं हुई। उधर दिल्ली को लेकर भी अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। 

आम आदमी पार्टी पिछले एक माह से कांग्रेस से गठबंधन करके चुनाव लडऩे की फिराक में थी। इसके पीछे उनका मकसद भाजपा को सत्ता से दूर रखना था। इतना ही नहीं भाजपा विरोधी सर्वदलीय बैठकों में भी अरविंद केजरीवाल अलग-अलग प्रदेशों में स्थानीय पार्टी के बीच गठबंधन की बात करते रहे हैं। हरियाणा को लेकर भी अरविंद केजरीवाल,नवीन जयहिंद व सुशील गुप्ता के माध्यम से गठबंधन के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं लेकिन कांग्रेस महासचिव हरियाणा प्रभारी गुलाम नवी आजाद ने गठबंधन की सभी संभावनाओं से इंकार करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

आम आदमी पार्टी का मानना था कि आम आदमी पार्टी और जजपा के साथ यदि कांग्रेस शामिल हो जाए तो हरियाणा में विकल्प बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल का यह भी कहना था कि यह गठबंधन विधानसभा चुनावों में भी करिश्मा कर देता लेकिन कांग्रेस में इस गठबंधन से पूरी तरह इंकार कर दिया। उधर जजपा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बहुत अधिक उत्साहित नहीं थी लेकिन आम आदमी पार्टी का पक्ष था कि यदि कांग्रेस तैयार हो जाती तो वे जजपा को मना लेते। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!