Edited By Shivam, Updated: 08 Jun, 2018 09:01 PM
हरियाणा प्रदेश में खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के संदर्भ में आई अधिसूचना पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तंवर करनाल में एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान तंवर भाजपा सरकार पर जमकर...
करनाल(विकास मैहला): हरियाणा प्रदेश में खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के संदर्भ में आई अधिसूचना पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तंवर करनाल में एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान तंवर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार का खिलाडिय़ों को लेकर जो नया फरमान है वह बिल्कुल गलत है, इसका खिलाडियों पर खराब असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल प्रतिस्पर्धाओं में खून-पसीना बहाकर मैडल लाते हैं और देश-प्रदेश का गौरव पूरी दुनिया के सामने रखते हैं। उसके बावजूद भी ऐसा फरमान बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी पलायन करने के बारे में कह रहे, उन्हें पलायन करने की जरूरत नहीं है, हम इस सरकार को ही पलायन करवा देंगे, कांग्रेस खिलाडियों के साथ है।