Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 02:58 PM
फरीदाबाद के तिगांव में एक युवक ने अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी अौर मौके से फरार हो गए। मृतक अॉटो चलाता था। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑटो चालक शकील का...
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के तिगांव में एक युवक ने अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी अौर मौके से फरार हो गए। मृतक अॉटो चलाता था। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑटो चालक शकील का परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की बेटी मुस्कान की माने तो उसकी मां की 6 वर्ष पहले मौत हो गई थी। वे भाई-बहन ग्रेटर फरीदाबाद में अपनी मौसी के पास रहते हैं। उसके 40 वर्षीय पिता शकील गांव में अकेले रहते थे। तिगांव में शकील के नाम एक मकान है। मुस्कान ने आरोप लगाया कि उसके पिता शकील के बड़े भाई भोला के बच्चे आमिर, राहुल, भतीजी रुकसार उस मकान को हड़पने की फिराक में हैं। इसके लिए वह अक्सर शकील को मारते पीटते थे।
आरोप है कि 12 फरवरी को भी उन्होंने अपनी मां मुन्नी के साथ मिलकर शकील के साथ मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले वे स्थानीय अस्पतालों में दिखाते रहे। 14 फरवरी को स्थानीय अस्पताल ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए जाते समय शकील ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शकील के भतीजे आमिर, राहुल, भतीजी रुकसार व भाभी मुन्नी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।