Edited By Shivam, Updated: 23 Jun, 2018 06:05 PM
अब पेट पालने के लिए लड़कियों का घर से बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं। मामला पटौदी के घुमन्तु परिवार का है, जिसकी एक 14 वर्ष की बेटी लहसुन बेचने गई थी। परिवार के लोगों को उस समय चिन्ता सताने लगी जब उनकी बेटी सही समय पर नहीं लौटी। पीड़िता की मां के...
मानेसर(राजेश भारद्वाज): अब पेट पालने के लिए लड़कियों का घर से बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं। मामला पटौदी के घुमन्तु परिवार का है, जिसकी एक 14 वर्ष की बेटी लहसुन बेचने गई थी। परिवार के लोगों को उस समय चिन्ता सताने लगी जब उनकी बेटी सही समय पर नहीं लौटी। पीड़िता की मां के अनुसार पड़ोस का लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसला कर घर से दूर ले गया और उसकी अस्मत लूट ली। रात 11 बजे जैसे तैसे पीड़ित लड़की देर रात घर पहुंची और सारी बात बताई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मानेसर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।