लापरवाही: अधिकारियों की नाक के नीचे निगम कार्यालय को बनाया सर्विस स्टेशन

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2019 01:13 PM

negligence service office made corporation office under the nose of officers

जल संरक्षण अभियान के तहत पानी बचाओ का दम भरने वाले नगर निगम अधिकारियों के सामने नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर निगम कार्यालय को आने जाने वाले लोगों ने सॢवस स्टेश

सोनीपत : जल संरक्षण अभियान के तहत पानी बचाओ का दम भरने वाले नगर निगम अधिकारियों के सामने नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर निगम कार्यालय को आने जाने वाले लोगों ने सर्विस स्टेशन बना दिया है, जहां पर आते हैं और कार धोकर निकल जाते हैं, जिसके चलते जहां पानी की बर्बादी हो रही है।

गौरतलब है कि इस बार ज्यादा बारिश न होने के चलते प्रशासन ने जल संरक्षण अभियान के तहत पानी बचाओ की एक मुहिम चला रखी है, ताकि लोगों को अभियान के तहत पानी बचाने की ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाई जाए लेकिन कुछ लोग मुहिम में अपना सहयोग करने की बजाय प्रशासन के नियमों की अवहेलना करके लापरवाही की सभी सीमा पार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को निगम कार्यालय में देखने को मिला, जहां एक शख्स निगम के कार्यालयों में सप्लाई होने वाले पानी से अपनी कार धो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि जहां पर शख्स कार धो रहा है वह स्थान नगर निगम कार्यालय का सबसे प्रमुख स्थान है। प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थान होने के लिए चलते नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही वहां पर रेन वाटर हार्वैस्गटिंग सिस्टम लगाया है। इसके बाद भी लोग पानी बचाने को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!