Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2020 11:13 AM
लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिनों में हरियाणा में बहुत से लोग ऐसे भी रहे, जो इस दौरान बिना वजह ही अपने इलाकों में घूमते रहे, जबकि सरकार की ओर से उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई थी।
चंडीगढ़(धरणी)- लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिनों में हरियाणा में बहुत से लोग ऐसे भी रहे, जो इस दौरान बिना वजह ही अपने इलाकों में घूमते रहे, जबकि सरकार की ओर से उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई थी। इन्हीं में हजारों लोग ऐसे भी रहे,जिन्हें पुलिस ने पकड़ा और घर से निकलने का कारण पूछा। मगर जब वे लोग पुलिस के सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो मजबूरन पुलिस को इनके वाहन जब्त कर भारी चालान करना।
जबकि वे लोग जिन्होंने पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया और अपने घर से बाहर निकलने का वाजिब कारण बताया,उन्हें पुलिसकर्मियों ने जाने भी दिया। मगर बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने दिल खोलकर जुर्माना भी ठोका और सरकार के खजाने को करोड़ों रुपये से भर दिया। पहले चरण के लॉकडाउन में पुलिस ने 8642 वाहनों को जब्त किया। ये वे वाहन थे, जिन पर लोग बेवजह घूमने-फिरने निकले थे। पुलिस ने चालकों पर 12.83 करोड़ से अधिक का चालान भी किया।
जिलों में वाहन जब्त और जुर्माने की स्थिति
जिला वाहन जब्त जुर्माना रुपये में
अंबाला 264 6592000
भिवानी 194 1164000
दादरी 54 2209400
फरीदाबाद 733 2530100
फतेहाबाद 342 8543000
गुरुग्राम 275 6340400
हिसार 214 1286000
हांसी 240 473301
झज्जर 204 1249300
जींद 361 1433500
कैथल 342 2171300
करनाल 874 16630700
कुरुक्षेत्र 101 992000
नारनौल 485 1586600
नूंह 681 19500
पलवल 422 12045200
पंचकूला 139 7031700
पानीपत 634 19525500
रेवाड़ी 105 903200
रोहतक 600 19324800
सिरसा 719 9305500
सोनीपत 310 217500
यमुनानगर 349 6771400