सत्ता में सरकार के चाल साल, नहीं हुअा एक भी काम: जयहिंद

Edited By Deepak Paul, Updated: 31 Oct, 2018 06:16 PM

navin jaihind s press confrence

अाम अादमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस कान्फेंस की, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 4 साल में चुनावी घोषणा पत्र में 10 घोषणाओं को...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): अाम अादमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस कान्फेंस की, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 4 साल में चुनावी घोषणा पत्र में 10 घोषणाओं को छोड़ कर पूरा करने का दावा करती है। अगर सीएम खट्टर या उनका कोई मंत्री चुनावी घोषणा पत्र को मीडिया या जनता के सामने एक बार पढ़ दे तो उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं नवीन जयहिंद ने इस बात की भी जानकारी दी कि दिल्ली के सी एम अरविन्द केजरीवाल वीरवार को मीडिया से रू- ब- रू होंगे। 

इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए जयहिंद ने कहा कि बीजेपी के दावे केवल हवा- हवाई है। सीएम ने केवल हवाई यात्राओं पर एेश कर करोडो़ं रुपए बेवजह खर्च किए हैं। इस सरकार के सत्ता में अाने पर 40 हजार से ज्यादा महिलायों के उत्पीड़न व रेप की घटनाएं हुई हैं। सरकार के राज में कंडक्टर और जजों के पेपर लीक किए गए। सरकार ने सत्ता में अाने से पहले एक लाख युवकों को प्रतिवर्ष रोजगार देने के वायदा किया, लेकिन रोजगार केवल दस हजार युवकों को दिया गया।  

हरियाणा क्राइम में तीसरे नंबर पर
रोडवेज हड़ताल पर नवीन जयहिंद ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्राइवेट बसों के लिए भाजपा के अलग- अलग मंत्रियों ने अपने कोटे से बसों में हिस्से ले रखे हैं। इसी के चलते कर्मियों के सामने सरकार झूकने को तैयार नहीं है। अनिल विज पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विज कहते थे कि हर शहर में पीजीअाई खोलूंगा। सरकार से एक रोहकर पीजीअाई तो संभाला नहीं जाता। रोहतक की हालात इतनी खस्ता है कि वहां जाने वाला मरीज केवल मरके ही वापस अाए। उन्होंने विज को लेकर ये भी कहा कि इस सरकार ने तो जूनियर विंग के खिलाड़ियों की डाइट भी काट ली थी। 

नवीन जयहिंद ने भाजपा के कई मंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्री अोमप्रकाश धनखड़ ने एक कार्यक्रम में वायदा किया था कि बीजेपी की सरकार अाएगी तो हरियाणा में कोई भी कुंवारा नही बचेगा, मंत्री अब बताए की इन्होंने कितनों की शादियां करवाई हैं। जब से रामबिलास शर्मा शिक्षा मंत्री बने हैं प्रदेश में प्रदेश में केवल 1000 से अधिक स्कूल बंद हो गए हैं। छात्राओं के रिजल्ट पूरी तरह से खराब अा रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में केवल कांड ही कांड किए हैं। इस सरकार ने हरियाणा को तीन बार जलाया। अगर समय रहते कदम उठाया जाता तो हरियाणा जलने से बच जाता। सो से अधिक लोग पुलिस की गोली से मारे गए थे। इतने लोग तो नक्सलवादी एरियां में भी नहीं मारे जाते। जो लोग हरियाणा रोडवेज को नहीं चला सकते वे सरकार कैसे चलाएंगे। 

गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी टेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है, हर भर्ती को ठेके पर किया जा रहा है। जैसे गुजरात में पुलिस ठेके व दिहाड़ी पर है वैसे ही हरियाणा में भी सरकार करनी चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों व अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं, जहां के हालात बहुत ही खस्ता हैं। मैं चाहचा हूं कि मनोहर लाल एक बार वहां से इलाज करवा ले उन्हें खुद सारी जानकारी हो जाएगी। 

प्रदेश का किसान भारी घाटे से गुजर रहा है अगर वे पराली नहीं फूंकेगा तो और क्या करेंगा। पराली से प्रदूषण नहीं बढ़ता इसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार है। अगर एक-एक मंत्री की गाड़ी 800 किलोमीटर चलेगी तो प्रदूषण तो होगी ही। जिसकी चपेट में दिल्ली भी अा रहा है। अंत में नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में अम्मीदवार पार्टी समय पर घोषित करेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!