Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Jul, 2018 11:15 AM
बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की फिस से घर वापसी की तैयारी है, जिसके चलते वे कल फिर भाजपा को छोड़कर इनेलो का दामन थामने जा रहे हैं। जिन्हें इनेलो नेता अभय चौटाला व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा ज्वार्इंन करवांएगे।
बहादुरगढ़( प्रवीण धनखढ़): बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की फिस से घर वापसी की तैयारी है, जिसके चलते वे कल फिर भाजपा को छोड़कर इनेलो का दामन थामने जा रहे हैं। जिन्हें इनेलो नेता अभय चौटाला व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा ज्वार्इंन करवांएगे।
जानकारी के अनुसार नफे ने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के चलते इनेलो को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। लेकिन वहीं भी उन्हें टीकट नहीं मिला जिसके चलते वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाीव लड़ा था और 22 हजार वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे। बता दें वे दो बार बहादुरगढ़ से विधायक व 2 बहादुरगढ़ नगर परिषद के चैयरमेन रह चुके हैं। इस समय वे हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। हालाकि नफे सिंह राठी स्थानीय नेताओं के मुकाबले एक बड़ा चेहरा हैं।