1 नवंबर को खोलेंगे भाजपा सरकार की पोल: नवीन जयहिंद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Oct, 2017 06:07 PM

naveen jai hind said bjp governments poll will open on first november

पंजाब चुनाव के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। पार्टी एक नवबंर से राजनीतिक ग​तविधियां शुरु करने जा रही है। जिसकी शुरुआत भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए प्रभावों को लोगों को दिखाकर करेगी। किसी भी मामले में भाजपा को दोष देने वाली आम...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): पंजाब चुनाव के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। पार्टी एक नवबंर से राजनीतिक ग​तविधियां शुरु करने जा रही है। जिसकी शुरुआत भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए प्रभावों को लोगों को दिखाकर करेगी। किसी भी मामले में भाजपा को दोष देने वाली आम आदमी पार्टी हरियाणा सरकार के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मोर्चा खोलेगी। कुरुक्षेत्र में शुरु होने वाले इस कार्यक्रम आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय भी शिरकत करेगें। यही नहीं आप पार्टी भाजपा के कार्यकाल पर एक डाॅक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाएगी। जिसमें तीन साल में हरियाणा के हालातों को दर्शाया जाएगा।

PunjabKesari

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि, भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल का लेखाजोखा भी तैयार किया जाएगा। जिसके लिए आम आदमी पार्टी बीजेपी के तीन साल के कार्यकाल पर एक डाॅक्यूमेंटरी फिल्म भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में बीजेपी ने हरियाणा में जो कांड किए उनकों इस फिल्म के माध्यम से गांव गांव जाकर दिखाया जाएगा। ताकि लोगों को समझ आ सके कि भाजपा केवल जात पात कि राजनीति करती है और जनता से उसे कोई सरोकार नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!