जींद का नवदीप कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया में उप-निदेशक चयनित

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Mar, 2018 09:51 AM

navdeep selected deputy director in competition commission of india

जींद की दुर्गा कॉलोनी के नवदीप सिंह सुहाग का चयन कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया में उप-निदेशक के पद पर हुआ है। सुहाग ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया और अपने प्रतिद्वंद्वी से केवल एक अंक से पीछे रह गया।नवदीप इस समय हरियाणा सिविल सर्विर्सिज...

जींद/रोहतक(ब्यूरो): जींद की दुर्गा कॉलोनी के नवदीप सिंह सुहाग का चयन कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया में उप-निदेशक के पद पर हुआ है। सुहाग ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया और अपने प्रतिद्वंद्वी से केवल एक अंक से पीछे रह गया।नवदीप इस समय हरियाणा सिविल सर्विर्सिज परीक्षा में चयनित होकर बहादुरगढ़ में सहायक रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2008 में सम्मलित रक्षा सेवा की परीक्षा में आल इंडिया में पहला रैंक हासिल कर चुके हैं। 

साल 2012 में उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल की आल इंडिया परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। उनका चयन 2013 में हरियाणा सिविल सर्विर्सिज परीक्षा में हुआ था, तभी से वह बहादुरगढ़ में कार्यरत हैं। नवदीप ने अब कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की सीधी भर्ती में भाग लेते हुए उप-निदेशक (विधि) के पद पर मुकाम हासिल किया। 

नवदीप ने बताया कि यू.पी.एस.सी. के माध्यम से चयनित अधिकारियों को यह पद 9 साल की सेवा के बाद मिलता है, किंतु भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा स्पैशलिस्ट लेने के कारण यह ग्रेड पे प्रदान की जाती है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा यह चयन सीधी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। प्रथम चरण में देशभर में लिखित परीक्षा हुई। इसमें केवल 21 लोगों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ। इसके बाद 7 लोगों को चुना गया। इनमें नवदीप दूसरे स्थान पर रहे। नवदीप ने 12वीं कक्षा रोहतक के मॉडल स्कूल से 2004 में पास की थी। इसके बाद बी.ए. हिस्ट्री दिल्ली के हंसराज कालेज नॉर्थ कैम्पस से की। एलएल.बी. और एलएल.एम. करने के बाद उन्होंने पीएच.डी. की।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!