राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा में दिखा असर

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 10:41 AM

nationwide strike seen in haryana

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का सरकारी विभागों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक असर रहा। कर्मचारी एवं ट्रेड...

चंडीगढ़(पांडेय): केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का सरकारी विभागों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक असर रहा। कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने 2 दिवसीय हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा है कि हड़ताल में 10 लाख से ज्यादा मजदूरों व कर्मचारियों भाग लिया। इसमें एक लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील वर्करों सैल्फ हैल्प ग्रुप की कार्यकत्र्ताओं के अलावा 3 लाख के लगभग सरकारी विभागों के नियमित-अनुबंध कर्मचारी और 6 लाख से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूर शामिल हैं।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फौगाट व महासचिव सुभाष लांबा ने केंद्र एवं राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर पुरानी पैंशन स्कीम बहाल नहीं की गई और सभी विभागों में अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का नहीं किया तो देशभर के कर्मचारी 21 फरवरी को संसद का घेराव करेंगे। इसके साथ-साथ जनसेवा के विभागों में लागू की जा रही जनविरोधी निजीकरण की नीतियों व रोजगार के सवाल को लेकर जन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संसद घेराव व जन अभियान को सफल बनाने की कार्यनीति तैयार की जाएगी। 

फरीदाबाद में 8 नेताओं के खिलाफ एस्मा में मुकद्दमा दर्ज 
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य सरबत पूनिया ने बताया कि फरीदाबाद के जी.एम. ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित यूनियन के उप महासचिव राम आसरे मालूम, सचिव सहजाद खान, डिपो प्रधान जितेंद्र धनखड़, सचिव रविंद्र नागर, वीरेंद्र सिंह व हकम, डिपो प्रधान जय सिंह गिल के खिलाफ सिटी थाना बल्लभगढ़ में एस्मा के तहत मुकद्दमा दर्ज करवाया है। सर्व कर्मचारी संघ ने इसकी घोर ङ्क्षनदा की है।

हरियाणा में चक्का जाम पूरी तरह विफल: पंवार 
परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान रोडवेज के चक्का जाम को पूरी तरह विफल बताया। पंवार ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल बेअसर रही और सामान्य दिनों की तरह हरियाणा रोडवेज की बसें चलीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बार-बार चक्का जाम से जनता परेशान हो चुकी है और विभाग के कर्मचारियों ने भी हड़ताल के आह्वान को दरकिनार करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!