पूर्व विधायक बने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Jan, 2019 10:39 AM

national executive president of indian style wrestling federation former mla

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ की वाॢषक बैठक बहादुरगढ़ के गौरेया पर्यटनकेंद्र में हुई जिसकी अध्यक्षता भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामआसरे यादव ने की जिसमें महासंघ के महासचिव एवं गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी रोशन लाल सचदेवा ने महासंघ का पूरे साल का लेखा-जोखा...

बहादुरगढ़: भारतीय शैली कुश्ती महासंघ की वाॢषक बैठक बहादुरगढ़ के गौरेया पर्यटनकेंद्र में हुई जिसकी अध्यक्षता भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामआसरे यादव ने की जिसमें महासंघ के महासचिव एवं गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी रोशन लाल सचदेवा ने महासंघ का पूरे साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया। इसके बाद महासचिव ने हरियाणा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को आल इंडिया का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन एशियन गोल्ड मैडलिस्ट व महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे यादव ने किया।

विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उसका पूरा समर्थन किया। बैठक में भारतवर्ष के 19 राज्यों के प्रधानों, सचिवों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के प्रधान शिव कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लैफ्टिनैंट एल.बी. यादव, मध्यप्रदेश अध्यक्ष अर्जुन यादव, झारखंड अध्यक्ष ब्रिजेश सिंह, गुजरात अध्यक्ष हनीफराज, राजस्थान अध्यक्ष चुन्नीलाल कप्तान, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष पांडू राव, पंजाब अध्यक्ष राजेश, तेलंगाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव, एन.सी.आर. अध्यक्ष सत्यनारायण पहलवान, दिल्ली जोगेंद्र पाल, भारत केसरी राज सिंह पहलवान, दिल्ली कार्यालय सचिव गौरव सचदेवा, हरियाणा सचिव लीलू पहलवान, नरेंद्र सिंह कोच शामिल रहे।

 विभिन्न प्रदेशों से आए हुए पदाधिकारियों का हरियाणा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के कार्यकारी प्रधान बने पूर्व विधायक नफे सिंह राठी व लीलू पहलवान ने स्वागत किया। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने कुश्ती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे यादव व राष्ट्रीय महासचिव रोशन लाल ने बताया कि 2019 के ङ्क्षहद केसरी दंगल व राष्ट्रीय चैंपियनशिप का फैसला हरियाणा, महाराष्ट्र, यू.पी. व दिल्ली में से किसी एक राज्य में किया जाएगा क्योंकि चारों राज्यों की तरफ से इसकी मांग आई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!