नंदोई के प्यार में पागल हुई महिला, ननद ने दुनिया को कहा अलविदा, हत्या का आरोप

Edited By Shivam, Updated: 06 Jul, 2020 03:14 PM

nandoi s love made woman mad nanad says goodbye to world

ननद के पति के प्यार का पागलपन एक महिला के सर पर ऐसा चढ़ा कि ननद को ही इस दुनिया से अलविदा कहना पड़ गया। मामला हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना कस्बे का है। जहां पहले एक महिला की मौत की खबर मिली, लेकिन महिला के मायकेवालों ने आरोप लगाया है, मृतका की...

नूंह (एके बघेल): ननद के पति के प्यार का पागलपन एक महिला के सर पर ऐसा चढ़ा कि ननद को ही इस दुनिया से अलविदा कहना पड़ गया। मामला हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना कस्बे का है। जहां पहले एक महिला की मौत की खबर मिली, लेकिन महिला के मायकेवालों ने आरोप लगाया है, मृतका की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि मृतका के पति व मृतका के भाई की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि मृतका व उसके भाई ने बहनोई व महिला (मृतका की भाभी) को समझाने की भरसक कोशिश की, पंचायतों का दौर भी चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार इसी विवाद के कारण वजह मृतका इस दुनिया में नहीं है। महिला की मौत शुक्रवार को हो चुकी थी, लेकिन इसी विवाद की वजह से शनिवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम हो सका। मृतक महिला के गांव के सैकड़ों लोग सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में पहुंचे। तब कहीं जाकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

शमशेर पुत्र इसराइल ने पुन्हाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसके बहनोई तौफीक पुत्र अतरू निवासी ग्राम बादली व उसकी पत्नी शकीला पत्नी शमशेर के नाजायज संबंध हैं। जिस बारे में उसने अपने बहनोई व उसके भाइयों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब उसने अपनी पत्नी शकीला और उसकी मां अपनी सास को इस बारे में समझाने की कोशिश की तो वह भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। उल्टा पति को ही धमकी दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव चला रहा था। करीब सप्ताह भर पहले भी इस मामले को लेकर पुन्हाला में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में बावली गांव के लोग उसके व उसकी बहन अनीशा के साथ बुरी तरह से पेश आए और जान से मारने की धमकी दी। इसी षड्यंत्र में तौफीक पुत्र अतरू के अलावा कई अन्य लोग शामिल हैं, जिन्होंने उसकी बहन अनीशा की हत्या की है।

पीड़ित पक्ष ने कहा कि गत 3 जुलाई को उनके पास बादली गांव के पूर्व सरपंच अब्दुल्ला ने भी कई बार फोन किया और उनकी बहन अनीशा के मरने की सूचना दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कई लोगों के साथ मिलकर उसकी बहन की जान ली है और इस विवाद की जड़ उसकी पत्नी शकीला है। लिहाजा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद भी पुन्हाना पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ कतरा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के अलावा आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!