ननदोई व पति करते थे परेशान, विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2019 11:51 AM

nandoi and husband used to get upset married woman took a terrible step

बड़वा निवासी लव मैरिज रचाने वाली एक विवाहिता ने शुक्रवार रात को संदिग्ध हालातों में घर पर फंदा का लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने उसके पति व ननदोई पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

भिवानी (वजीर): बड़वा निवासी लव मैरिज रचाने वाली एक विवाहिता ने शुक्रवार रात को संदिग्ध हालातों में घर पर फंदा का लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने उसके पति व ननदोई पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति व ननदोई के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मूलरूप से राजस्थान के मोडाखेड़ा निवासी कविता ने 7 माह पहले बड़वा निवासी विनोद के साथ लव मैरिज रचाई थी। परिजनों का आरोप है शादी के बाद से ही कविता का ननदोई उसे परेशान करता था। उनका आरोप है कि उसके ननदोई के साथ ही पति भी उसे परेशान करने लगा। जिसके चलते उसने दोनों से परेशान होकर शुक्रवार रात को फंदा लगा लिया। 

ये था पूरा मामला 
राजस्थान के मोडा खेड़ा निवासी कविता की शादी 7 माह पहले बड़वा निवासी विनोद के साथ लव मैरिज हुई थी। मोडा खेडा में वैल्डिंग की दुकान चलाने वाले भुसाल निवासी राजेश की कविता के पिता के साथ जान पहचान थी जिसके चलते राजेश का कविता के घर आना जाना हो गया। इस  दौरान राजेश के कविता के साथ अवैध संबंध बन गए। इस दौरान राजेश ने कविता की वीडियो क्लिप भी बना ली और उसकी क्लिप के सहारे राजेश ने कविता को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।

PunjabKesari, haryana

बड़वा निवासी राजेश का साला विनोद का रिश्ता नहीं बन रहा था जिसके चलते राजेश ने उक्त वीडियो क्लिप के जरिए ब्लैकमेल करने अपने साला के साथ कविता की शादी करा दी। कविता ने अपने पति व ननदोई से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्या कहते है जांच अधिकारी
सिवानी थाना जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मोडा खेड़ा में वैल्डिंग की दुकान चलाने वाले भुसाल निवासी राजेश के कविता के साथ शादी से पहले ही अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान राजेश ने कविता की वीडियो क्लिप भी बना ली और उसकी क्लिप का सहारा लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उन्होंने बताया कि बड़वा निवासी राजेश का साला विनोद का कहीं रिश्ता नहीं बन रहा था।

उसने कविता की शादी विनोद के साथ करवा दी और शादी के बाद भी राजेश उसे ब्लैकमेल करने लगा। उन्होंने बताया कि 3 दिन पहले कविता ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसका पति  व बहनोई उसे वीडियो क्लिप के जरिए आज भी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पर पति विनोद व ननदोई राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!