Edited By Shivam, Updated: 08 Aug, 2020 09:09 PM
जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने अपने देवर इनेलो विधायक अभय चौटाला पर तंज कसा। इसके साथ ही नैना ने हरियाणा के पूर्व सीएम व उनके ससुर ओम प्रकाश चौटाला पर भी टिप्पणी की है। नैना चौटाला करनाल में आयोजित पार्टी के महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करने...
करनाल (केसी आर्या): जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने अपने देवर इनेलो विधायक अभय चौटाला पर तंज कसा। इसके साथ ही नैना ने हरियाणा के पूर्व सीएम व उनके ससुर ओम प्रकाश चौटाला पर भी टिप्पणी की है। नैना चौटाला करनाल में आयोजित पार्टी के महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को किस तरीके से पार्टी में बढ़ाया जाए इसका पाठ भी पढ़ाया।
शराब गड़बड़ी को लेकर एसईटी जांच की चर्चा इस समय जोरों पर है। जिस पर बोलते हुए नैना चौटाला ने दुष्यंत का बचाव किया। उन्होंने कहा कि दुष्यन्त अपनी जगह सही है, हो सकता है कि मुख्यमंत्री और अनिल विज भी ठीक हो, दोनों का अपने विभाग का मामला है जिस पर वो ज़्यादा बेहतर बता सकते हैं।
नैना चौटाला ने ओम प्रकाश चौटाला के उस बयान पर टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुष्यंत, दिग्विजय उन्हें छोड़कर चले गए और ना ही अब वे उनको दादा मानते हैं। इस पर नैना चौटाला ने कहा कि वो बच्चों को चाहे डंडे मारें या गालियां दें, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगी। वहीं अभय चौटाला को आड़े लेते हुए कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ बोलना होता है वो बगैर मतलब के बोलते रहते हैं।