विकास में नहीं अपराध में बनाया भाजपा ने हरियाणा को नम्बर-1 : नैना (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 31 Dec, 2018 03:06 PM

उपमंडल गुहला के आदर्श गांव भागल में जयभगवान शर्मा द्वारा हरी चुनरी चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में महिलाओं ने शिरकत की। हरी चुनरी चौपाल को सम्बोधित करते हुए डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की...

गुहला-चीका, (पंकेस): उपमंडल गुहला के आदर्श गांव भागल में जयभगवान शर्मा द्वारा हरी चुनरी चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में महिलाओं ने शिरकत की। हरी चुनरी चौपाल को सम्बोधित करते हुए डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है महिलाओं के अपराध में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेश में लगभग प्रतिदिन 3 घटनाएं अपहरण और बलात्कार की घटती है, भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास में नहीं अपराध में नम्बर-1 बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विकास के नाम पर धर्म और जाति का जहर फैलाकर प्रदेश के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बजाय वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी को ज्यादा बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि जजपा की सरकार बनने पर लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें ज्यादा संख्या में महिलाओं की भागेदारी होगी। उन्होंने कहा कि 9वीं से 12वीं तक लड़कियों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी, इंजीनियरिंग और डाक्टर की पढ़ाई करने वाली बेटियों की आधी फीस सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता की हालत हरियाणा में काफी खराब है जजपा की सरकार आते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ किसानों को 100 रुपए अतिरिक्त बोनस प्रदान किया जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों में प्रदेश के लोगों को 75 फीसदी रोजगार प्रदान किया जाएगा, महिला पैंशन के लिए उम्र घटाकर 55 वर्ष निर्धारित की जाएगी और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि पैंशन महिलाओं को घर बैठे ही उपलब्ध हो और उन्हें पैंशन लेने के लिए बैंक में भी न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि बेरोजगार छात्राओं के साथ मजाक बंद किया जाएगा और एच.टैट. को सिरे से ही बंद कर दिया जाएगा।

हरी चुनरी चौपाल को महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याना, उकलाना के विधायक अनूप धानक, रैली के संयोजक जयभगवान शर्मा, संयोजक राजेंद्र लितानी, इनसो प्रदेश प्रभारी प्रो. रणधीर सिंह, जिला पार्षद अंजू जागलान, लोकसभा प्रभारी बृज शर्मा, डा. सुखविंद्र कौर आदि ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर बचन सिंह माजरी, धर्मपाल छौत, रूबल शर्मा, अवतार सिंह, अशोक हरिगढ़, पिरथी सीड़ा, बलवंत हरिगढ़, कन्नू राम वाल्मीकि, शमशेर भागल, इनसो अध्यक्ष भरत हरिगढ़, बिट्टू काजल, सुखविंद्र खैरा, जोरा सिंह, चरण सिंह, राजू ढूल, पाई, चंद्रभान दयोहरा, मक्खन सिंह, रणदीप कौल, सुरेंद्र वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, गुरमुख सिंह, हरि सिंह आदि कार्यकत्र्ता भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!