नाबालिगा का करनाल से अपहरण, हिसार में गैंगरेप

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 12 May, 2018 07:43 AM

nabaliga kidnapping from karnal gangrape in hisar

करनाल के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर हिसार में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की भाभी के साथ बाजार आई थी। जैसे ही वह बाजार पहुंची, तो भाभी ने भाई को बुलाकर.....

करनाल(काम्बोज): करनाल के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर हिसार में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की भाभी के साथ बाजार आई थी। जैसे ही वह बाजार पहुंची, तो भाभी ने भाई को बुलाकर लड़की को कोल्डङ्क्षड्रक में नशीला पदार्थ पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपी लड़की का अपहरण कर उसे हिसार ले गए, जहां उसके साथ अन्य 4 लोगों ने गैंगरेप किया। लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। लड़की के पिता ने बताया कि जब लड़की की भाभी से पूछा तो उसने बताया कि वह हिसार चली गई है।

परिवार के लोग हिसार गए और काफी मशक्कत के बाद लड़की को ढूंढ निकाला। लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने बताया कि महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!