मेरी जवाबदेही जनता के प्रति, टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांके विरोधी: ज्ञान चंद गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 17 Dec, 2020 02:00 PM

my accountability to the public

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेसी विधायकों द्वारा की जा रही बयानबाजी को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष की ओर से निगम चुनाव सम्बन्धी गतिविधियों में

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेसी विधायकों द्वारा की जा रही बयानबाजी को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष की ओर से निगम चुनाव सम्बन्धी गतिविधियों में भाग लेने पर आपत्ति जताई है। इस पर ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि उन पर टिप्पणी करने वालों को इतनी जानकारी होनी चाहिए कि विधानसभा अध्यक्ष अपने हलके का जनप्रतिनिधि भी है। इसलिए उनकी जवाबदेही क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति भी है।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि जहां तक विधान सभा अध्यक्ष की निष्पक्षता का सवाल है, उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान हमेशा इस मर्यादा का पालन किया है। उन्होंने बताया कि विधान सभा परिसर में भाजपा समेत अनेक दलों की बैठकें होती हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी ऐसी पार्टी गतिविधियों में भागीदारी नहीं की। 

जहां तक अपने विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनाव में प्रचार का सवाल है, इसको लेकर कोई भी नियम विधान सभा अध्यक्ष को बाधित नहीं करता। ऐसा भी कोई नियम नहीं है, जिसके तहत विधान सभा अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के लिए पार्टी की सदस्यता का त्याग करना पड़ता हो।

पंचकूला विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है, इसलिए वे अपने हलके के मतदाताओं के प्रति जवाबदेही निभाने के लिए उनके बीच रहेंगे। उनके सुख दुख में शामिल होना वे अपना नैतिक कर्तव्य समझते हैं। मतदाताओं की अपेक्षाओं को समझने के लिए भी यह जरूरी है। उनकी इन गतिविधियों पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेसी विधायकों को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पूर्ववर्ती विस अध्यक्षों के उदाहरण भी सबके सामने हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!