Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Aug, 2017 03:57 PM
दो दिन पहले हुई कार चालक की हत्या की मिस्ट्री को सी.आई.ए. ने सुलझा
फरीदाबाद(अनिल राठी):दो दिन पहले हुई कार चालक की हत्या की मिस्ट्री को सी.आई.ए. ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो जुड़वां भाइयों व उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिक भी है। जानकारी के अनुसार जुड़वा भाईयों ने अपनी मां को राजकुमार के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद उन्होंने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर मां के प्रेमी को मारने का प्लान बनाया, लेकिन अब पकड़े जाने पर पछता रहे हैं।
वहीं मृतक की पत्नी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उसका आरोप है कि उसका पति बदचलन नहीं था। उसको किसी साजिश के तहत मारा गया है क्योंकि उसके पति ने कुछ दिन पहले बताया था कि वह किसी साहब के साथ काम कर रहा है। जिसमें उसकी जान भी जा सकती है।
पुलिस ने बताया कि 16 और 17 अगस्त की रात राजकुमार को चाकू और ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को गाड़ी में रख घर से बाहर दूर छोड़ दिया था। जिसकी जांच करने के लिए उन्होंने टीम गठित की और सी.सी.टी.वी. व अन्य सूचना के आधार पर चारों आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया।