पति ने सरेंडर कर कबूला जुर्म, कहा- पत्नी के थे जीजा से अवैध संबंध इसलिए किया कत्ल(VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Mar, 2018 11:01 AM

फरीदाबाद में कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी का गला धड़ से अलग कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आज आरोपी ने खुद को सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उससे विश्वासघात कर रही थी जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया था।

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद में कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी का गला धड़ से अलग कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आज आरोपी ने खुद को सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उससे विश्वासघात कर रही थी जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया था। 
PunjabKesari
आरोपी ने सरेंडर कबूला जुर्म
उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को फरीदाबाद के पॉश इलाक ग्रीनफील्ड के मकान में एक महिला कि सिर से धड़ अलग कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से मृतका का पति फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस का पति पर ही शक गहराता जा रहा था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन आज आरोपी ने खुद को सरेंडर कर जुर्म कबूल कर लिया है। 
PunjabKesari
आरोपी की पत्नी के जीजा से थे अवैध संबंध
आरोपी का कहना है कि उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी अौर 15 साल का बेटा भी है। उसकी पत्नी उसे 17 सालों से धोखा दे रही थी। आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी के उसके जीजा (नन्दोई) से अवैध संबंध चल रहे थे। पति के अनुसार उसने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इतना ही नही एक बार तो वह उसके जीजा के साथ भाग भी गई थी अौर दोबारा भागने की धमकी दे रही थी। 
PunjabKesari
आरोपी ने कैंची से की थी हत्या
आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन भी वह उसे समझाने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह उससे झगड़ने लगी अौर दोनों में हाथापाई हो गई। उसकी पहनी ने पहले उस पर हमला किया जिसके बाद उसने कैंची से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता था ऐसा कभी नहीं करना चाहता था। अब उसे अपने किए पर पछतावा है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को सरेंडर किया है। उन्होंने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया कि उसने ही पत्नी की हत्या की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!