दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Jun, 2018 11:18 AM

murder

चंद्रलोक कालोनी में रात 2 गुटों के बीच झगड़े में एक दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसमें मृतक युवक के 2 भाई और भाभी भी घायल हो गए। दूसरे गुट के भी 2 लोग घायल हुए, जिन्हें पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की...

जींद(ललित): चंद्रलोक कालोनी में रात 2 गुटों के बीच झगड़े में एक दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसमें मृतक युवक के 2 भाई और भाभी भी घायल हो गए। दूसरे गुट के भी 2 लोग घायल हुए, जिन्हें पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 3 महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

कालोनी के रामजीत व सतीश में 36 का आंकड़ा चला आ रहा है। गत  रात रामजीत व सतीश में कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। रामजीत अपने घर में जा घुसा। इस पर पीछा करते हुए सतीश और उसके परिजन, उसके साथी रामजीत के घर में घुस गए। इसमें लाठियां, डंडे तथा ईंटें चली। हमले में रामजीत, उसका 23 वर्षीय दिव्यांग भाई सोमपाल, सत्यवान, उसकी पत्नी नीलम को चोटें आईं। सतीश गुट के स्वयं सतीश तथा दीपक घायल हो गए। 

सभी घायलों को  सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दिव्यांग सोमपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतीश तथा दीपक की हालात गंभीर देख पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने रामजीत की शिकायत पर सतीश, उसकी पत्नी, अशोक, उसकी पत्नी, अमित, उसकी पत्नी तथा दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!