27 दिसम्बर को हो सकते हैं नगर निगमों के चुनाव! हरियाणा इलेक्शन कमीशन नहीं करना चाहेगा देरी

Edited By Shivam, Updated: 01 Dec, 2020 10:55 PM

municipal elections may be held on december 27

हरियाणा में 3 नगर परिषदों व नगर निगमों अंबाला, पंचकूूला, सोनीपत के नगर निगम चुनाव के साथ रेवाड़ी के नगर परिषद और 4-5 नगर कमेटियों के चुनाव 27 दिसम्बर को हो सकते हैं, यह चर्चा आजकल जोर पकड़ रही है। हालांकि  आधिकारिक रूप से चुनावों की डेट अभी घोषित...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में 3 नगर परिषदों व नगर निगमों अंबाला, पंचकूूला, सोनीपत के नगर निगम चुनाव के साथ रेवाड़ी के नगर परिषद और 4-5 नगर कमेटियों के चुनाव 27 दिसम्बर को हो सकते हैं, यह चर्चा आजकल जोर पकड़ रही है। हालांकि  आधिकारिक रूप से चुनावों की डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

चर्चाओं के अनुसार हरियाणा इलेक्शन कमीशन को इस प्रोसेस के लिए 25 दिन का समय अधिसूचना जारी करने के बाद प्रत्याशियों को देना अनिवार्य है। चुनाव में मतदाताा सूची 1 जनवरी 2020 की ही ली जाएगी। अगर चुनाव दिसंबर के बाद हुए तो मतदाता सूची 1 जनवरी 2021 की ली जाएगी, जिसके लिए हरियाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चुनाव आयोग से पुन: सूची जारी करने के लिए कुछ समय लग सकता है और चुनाव होने में देरी हो सकती है। संभवत: यह देरी हरियाणा इलेक्शन कमीशन नहीं करना चाहेगा। 

जो पंचायतों के चुनाव पिछली बार जनवरी-फरवरी 2016 में हुए। उनकी मियाद 24 फरवरी 2021 को पूरी हो जाएगी। इलेक्शन कमीशन हरियाणा की कोशिश है कि इन्हें जनवरी-फरवरी में करवा लिया जाए, ताकि संविधान का उल्लंघन ना हो। इस बार चुनाव ईवीएम से ही होंगे, लेकिन इस बार एम 2 मॉडल की इंप्रूव वर्जन की मशीनें होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!