नगर निगम ने पानी के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा, 50 से अधिक RO प्लाट को किया सील

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Sep, 2020 09:43 AM

municipal corporation tightens screws on illegal water

पानी का अवैध करोबार करने वाले आरओ प्लांट पर नगर निगम ने गुरूवार शाम से शिकंजा कस दिया। निगम के अनुसार 50 से अधिक आरओ प्लांट को सील ...

फरीदाबाद (दीपक पांडेय) : पानी का अवैध करोबार करने वाले आरओ प्लांट पर नगर निगम ने गुरूवार शाम से शिकंजा कस दिया। निगम के अनुसार 50 से अधिक आरओ प्लांट को सील कर दिया गया। शहर में 400 से अधिक आरओ प्लांट चल रहे हैं। यह आरओ प्लांट पानी का अवैध दोहन करके लोगों को बेचने का काम करते है। आरओ प्लांट सील होने के विरोध में टैंकर संचालकों ने हड़ताल रखी। हालांकि किसी भी टैंकर संचालक ने निगम के खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं किया। चंडीगढ़ और जिला स्तर पर बैठे उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

निगम अधिकारियों की मानें तो अब तक करीब दर्जनभर पानी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। निगम अधिकारियों का ये भी कहना है कि यदि कहीं किसी सहरवासी को अवैध आरओ प्लांट अथवा ट्यूबवेल दिखाई दें तो वह संबंधित क्षेत्र की थाना पुलिस को सूचना दे सकते हैं। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। 

निगम की लापरवाही के कारण ही चलते है आरओ प्लांट
नगर निगम अपने क्षेत्रों में मीठे पानी की पर्याप्त सप्लाई करने मेंं पूरी तरह से असफल रहता था। जिसके कारण लोग आरओ प्लांट से पानी खरीदकर पीते हैं। इसके अलावा कई तो ऐसे ट्यूबवेल है। जिनका पानी अन्य प्रयोग लायक भी नहीं रहता है। ऐसे में लोगों को मजबूरन टैंकरों का पानी लेना पड़ता है। 

नगर निगम के एसई बीके कर्दम ने बताया कि अवैध आरओ प्लांट और टयूबवेल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पांच टीमें गठित की गई है। इस टीम में नगर निगम और पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस टीम में पांच एसडीओ, पांच जेई, बेलदार और क्लर्क की टीम लगाई गई है। ये कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अवैध आरओ प्लांट और टयूबवेल की सीलिंग की कार्रवाई करेंगे। एसई का कहना है कि करीब 400 अवैध आरओ प्लांट की जानकारी निगम को है। निगम उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!