नगर निगम ने टैक्स पर कसा शिकंजा, बकाया डिफाल्टरों की संपत्तियों को किया जाएगा सील

Edited By Isha, Updated: 17 Dec, 2019 11:11 AM

municipal corporation tax properties defaulters sealed

नगर निगम ने टैक्स डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरु कर दी है। जोनल टैक्स अधिकारियों के मुताबिक 20 लाख रुपए से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों .....

गुडग़ांव (ब्यूरो) : नगर निगम ने टैक्स डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरु कर दी है। जोनल टैक्स अधिकारियों के मुताबिक 20 लाख रुपए से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील किया जाएगा। ऐसे 253 टैक्स डिफाल्टरों को नोटिस भेज दिए गए हैं। नोटिस के माध्यम से हिदायत दी गई है कि सभी बकाएदार एक सप्ताह के अंदर टैक्स का भुगतान करें अन्यथा उनकी संपत्तियों को सील किया जाएगा।

ज्ञात हो कि नगर निगम ने इस वर्ष 200 करोड़ से ज्यादा टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया था। बड़े टैक्स डिफाल्टरों पर करोड़ों रुपए  बकाया हैं और सालों से टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इनमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक 253 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर 134 करोड़ रुपए बकाया है। इस टैक्स की रिकवरी के लिए नगर निगम के चारों जोन की टैक्स विंग के कर्मचारियों ने तैयारी कर ली है। 20 दिसंबर के बाद टैक्स डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

डिफाल्टरों में अधिकाधिक कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और इंस्टीट्यूशनल श्रेणी के टैक्स करदाता शामिल हैं। जेडटीओ दिनेश कुमार ने बताया कि 253 टैक्स डिफाल्टरों को नोटिस भेज दिए गए हैं। एक सप्ताह में अगर टैक्स जमा नहीं कराया तो संपत्तियां सील की जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!