कै. अमरिन्दर किसानों के सच्चे हितैषी हैं तो करवाएं SYL का निर्माण: सांसद सैनी

Edited By Shivam, Updated: 29 Nov, 2020 03:06 PM

mp saini if amrinder is true to welfare of farmers get syl constructed

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने किसानों आंदोलन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला है। सांसद ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र यदि वास्तव में ही स्वयं को किसान वर्ग के हितैषी प्रमाणित करना चाहते हैं तो उन्हें पहले...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने किसानों आंदोलन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला है। सांसद ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र यदि वास्तव में ही स्वयं को किसान वर्ग के हितैषी प्रमाणित करना चाहते हैं तो उन्हें पहले सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण करवा कर हरियाणा के किसानों को उनके हक का पानी देकर किसानों के साथ न्याय करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कृषि सुधार विधेयकों के बहाने कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब के किसानों को आंदोलन के लिए भटका कर कांग्रेस पार्टी का किसान विरोधी का एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा किसानों को लेकर कांग्रेस ने सदैव आधारहीन राजनीति की है, जिसको लेकर कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा समय-समय पर उजागर भी होता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता है कि किसानों के उत्थान व कृषि क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि की दिशा में तीनों विधेयक अभूतपूर्व रूप से परिणामदायक परिमाणित होने जा रहे हैं। परंतु कांग्रेस ने इन विधायकों के विरोध में किसानों को दिग्भ्रमित कर आंदोलन के लिए उकसाने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं सांसद ने आंदोलन कर रहे किसानों से भी शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी क्रमबद्ध व योजनाबद्ध रूप से नीतियों को क्रियान्वित कर रहे हैं। तीन कृषि सुधार कानून भी इसी क्रमबद्ध का एक हिस्सा हैं। ऐसे में किसानो को समझना चाहिए कि  उनका सच्चा हितैषी कौन है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!