Edited By Shivam, Updated: 22 Jun, 2018 07:15 PM
करनाल पहुंचे राज्य खनन मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी छोडऩे के बाद सांसद राजकुमार सैनी की हालत शोले फि़ल्म के असरानी जैसी होगी, उनके पीछे कोई नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद सैनी को सब हरा-हरा नजर आ रहा है। मंत्री नायब सैनी करनाल में...
करनाल(विकास मैहला): करनाल पहुंचे राज्य खनन मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी छोडऩे के बाद सांसद राजकुमार सैनी की हालत शोले फि़ल्म के असरानी जैसी होगी, उनके पीछे कोई नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद सैनी को सब हरा-हरा नजर आ रहा है। मंत्री नायब सैनी करनाल में ग्रिवेन्सीज मीटिंग में शिकायतें सुनने आए थे।
यहां उन्होंने दस शिकायतों में से 8 का निपटारा किया, 2 पेंडिंग रखी गई। मंत्री नायब अपनी ही पार्टी के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर बरसे। वहीं किसानों को बिजली पूरी ना मिलने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का निपटारा किया जाएगा मेरे समक्ष यह समस्या आई है।