Edited By vinod kumar, Updated: 30 Dec, 2019 04:08 PM
कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने राहुल गांधी पर आज एक विवादित बयान दिया। उन्होंने राहुल गांधी को महामूर्ख कह डाला। दरअसल, नायसब सैनी आज कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
कैथल(जोगिंद्र): कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी आज शब्दों की मर्यादा भूल गए। उन्होंने राहुल गांधी को महामूर्ख कह डाला। दरअसल, नायसब सैनी आज कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
सैनी ने कहा कि कांग्रेस सीएए को मुद्दा बना रही है, जबकि खुद राहुल गांधी को नहीं पता है कि सीएए है क्या। इसी पर नायब सैनी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें महामूर्ख तक कह दिया।
वहीं इसके साथ उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एनआरसी लागू करना कही गई है, जो पहले आसाम में लागू होगी और फिर पूरे देश में। सांसद सैनी ने ये बात पीएम और गृहमंत्री के विरोधाभाष वाले ब्यान के सवाल पर कही। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी हरियाणा में एनआरसी लागू करने की बात स्वीकारी है।