सास-बहू की मौत, पिता-पुत्र घायल

Edited By kamal, Updated: 20 May, 2019 08:24 AM

mother father died father son injured

रविवार बाद दोपहर शाहाबाद-पिपली जी.टी. रोड पर शरीफगढ़ के नजदीक कार पलटने से सास-बहू की मौत हो गई...

शाहाबाद मारकंडा(अरुण): रविवार बाद दोपहर शाहाबाद-पिपली जी.टी. रोड पर शरीफगढ़ के नजदीक कार पलटने से सास-बहू की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। मृतका की पहचान सालोनी व सुनीता देवी निवासियान लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एल.एन.जे.पी. अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी गौरव जैन अपनी पत्नी सालोनी, पिता सुभाष चंद्र, माता सुनीता देवी व डेढ़ वर्षीय बेटी साइशा के साथ लुधियाना से मेरठ के लिए चला था कि त्यौड़ा के पास कार का पिछला पहिया डिवाइडर से टकरा गया।

इससे कार असंतुलित होकर पलटती हुई नाले में जा गिरी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सभी को कार से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सालोनी को मृत घोषित कर दिया और गम्भीर रूप से घायल सुनीता देवी को एल.एन.जे.पी. अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुनीता देवी को भी मृत घोषित कर दिया। गौरव व सुभाष को मामूली चोटें लगी हैं। नन्ही साइशा को किसी तरह की चोट नहीं लगी। हादसे में हैल्पर्स के सुखबीर सिंह ने घायलों को राहत पहुंचाई।

सुखबीर ने बच्ची के लिए दूध आदि की व्यवस्था व घायल के परिजनों व रिश्तेदारों को हादसे बारे सूचित किया। वहीं अस्पताल में रोती नन्ही साइशा को नहीं पता था कि उसने अपनी मां को खो दिया है। बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था और वह अपनी मां के शव से लिपटकर उसे उठाने का प्रयास कर रही थी। दादा सुभाष चंद बच्ची को दुलारकर चुप करवाने का प्रयास कर रहे थे। हर कोई साइशा को गोद में लेने का प्रयास करता रहा लेकिन वह अपनी मां की गोद ढूंढ रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!