Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 01 Jun, 2018 05:00 PM
करनाल के प्रेम नगर में बीते दिन सोफों के गोदाम में आग लगने से एक महिला और उसकी दोनों बेटियों के जलने से मौत हो गई थी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मृतक परिवार के बीच पहुंचे अौर घटना के प्रति अपना शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिवार को उनकी...
करनाल(विकास मेहला): करनाल के प्रेम नगर में बीते दिन सोफों के गोदाम में आग लगने से एक महिला और उसकी दोनों बेटियों के जलने से मौत हो गई थी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मृतक परिवार के बीच पहुंचे अौर घटना के प्रति अपना शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिवार को उनकी हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन शॉर्ट सर्किट के कारण सोफों के गोदाम में आग लग गई थी। घटना के समय ऊपर किराए पर कमरे में रह रही एक महिला सहित उसकी 2 बच्चियां बुरी तरह आग में झुलस गई थी। जिन्हें जली अवस्था में कल्पना चावला अस्पताल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीनों की मौत हो गई थी।