बड़ी खुशखबरी: हर साल 5000 से ज्यादा जवानों की होगी भर्ती

Edited By vinod kumar, Updated: 11 Dec, 2019 07:35 PM

more than 5000 soldiers will be recruited every year

मधुबन पुलिस अकादमी में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के बीच प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। वे बुद्धा पार्क का उद्घाटन करने के बाद ध्वज फहराने के लिए खुली जीप में आगे बढ़ रहे थे। चर्चा की शुरुआत...

करनाल: मधुबन पुलिस अकादमी में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के बीच प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। वे बुद्धा पार्क का उद्घाटन करने के बाद ध्वज फहराने के लिए खुली जीप में आगे बढ़ रहे थे। चर्चा की शुरुआत रंगरूटों के परिचय से हुई। इस दौरान पुलिस भर्ती में आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर निकलकर आई। उन्हें भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के साथ मार्च तक ज्वाइनिंग मिल जाएगी।

जानिए पूरी चर्चा....
डीजीपी: हाथों में झंडा लिए और ताली बजाकर स्वागत करने वाले ये करीब 5400 रंगरूट ट्रेनिंग ले रहे हैं। जनवरी के अंत तक ये पासआउट हो जाएंगे।
सीएम: फिर कैंपस खाली रहेगा?
डीजीपी: नहीं सर, 5000 हजार जवानों के लिए जो आवेदन लिए हैं। भर्ती प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है। उनकी जनवरी में परीक्षा होगी और मार्च तक उनकी ट्रेनिंग शुरू करवा दी जाएगी।
सीएम: प्रदेश में कितने और जवानों की जरूरत है?
डीजीपी: करीब 20 हजार वैकेंसी और होनी चाहिए।
सीएम: इसको कवर कैसे किया जाएगा?
डीजीपी: हर साल पांच हजार की भर्ती निकालेंगे और उसे पूरा करेंगे।
सीएम: कब तक पूरी हो जाएगी। हर साल कितनी सीटें खाली रही हैं?
डीजीपी: साल में 33 फीसदी रिटायरमेंट होता है। कांस्टेबल 1200 के करीब रिटायर होते हैं। 
सीएम: ऐसे में तो कम सीटें खाली होनी चाहिए।
डीजीपी: सर, कुछ प्रमोट हो जाते हैं और कुछ रिजाइन देकर दूसरी नौकरी ज्वाइन कर लेते हैं। सभी जवान टेस्टों की तैयारी में जुटे हुए हैं। महिला रंगरूटों की तरफ इशारा करते हुए
सीएम: ट्रेनिंग व्यवस्था क्या है?
डीजीपी: हिसार में नया महिला बटालियन ट्रेनिंग रेंज तैयार की जा रही है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद एकसाथ छह हजार महिला जवानों को ट्रेंड किया जा सकेगा। 
सीएम: इसके और क्या फायदे होंगे ?
डीजीपी: रेंज शुरू होने के बाद पांच की बजाए आठ हजार जवानों की भर्ती की जा सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!