कुमारी सैलजा को हुड्डा के कार्यक्रम की जानकारी ना होना कोई हैरानी वाली बात नहीं: मूलचंद शर्मा

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Sep, 2021 06:01 PM

moolchand said it is not surprising that selja did not know about hooda program

10 अक्टूबर से ''''विपक्ष-जनता के समक्ष'''' कार्यक्रम के तहत भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता के बीच जाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर...

चंडीगढ़ (धरणी): 10 अक्टूबर से ''विपक्ष-जनता के समक्ष'' कार्यक्रम के तहत भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता के बीच जाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर पार्टी की एकजुटता की बात पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। इस बारे में प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि विपक्ष अब तक विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रहा। विपक्ष का फर्ज बनता है कि वह सरकार की कमियों को गिनाए। लेकिन मैं विनती करता हूं कि किसान आंदोलन में किसानों के साथ राजनीति ना करो। किसानों को बरगलाने की कोशिश ना करें। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सबका है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विधानसभा सीट करनाल से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें किसी और को एतराज नहीं है। क्योंकि हरियाणा में पंचकूला, करनाल, फरीदाबाद, रोहतक कहीं से भी कार्यक्रम की शुरुआत कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि कुमारी सैलजा को इस कार्यक्रम की जानकारी ना होना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है। क्योंकि अभी तो यह भी नहीं पता कि कांग्रेस में कौन रहेगा और कौन नहीं ? कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष तक के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। कांग्रेस बिखरी पड़ी है।किसी को नहीं पता कि कांग्रेस में हुड्डा रहेंगे या सैलजा। कौन रहेगा-कौन नहीं, इस बात की जानकारी पंजाब में भी नहीं थी।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि ऐलनाबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा और दावा करता हूं कि ऐलनाबाद की सीट हम ही जीतेंगे। हालांकि पवन बेनीवाल जोकि भाजपा उम्मीदवार थे और वह भाजपा को छोड़कर आज कांग्रेस में शामिल हैं इस पर शर्मा ने कहा कि गठबंधन में प्रत्याशियों के लिए बहुत लंबी लाइन है। हर आदमी प्रत्याशी है और हर आदमी मजबूत है। वह जीतने की ताकत रखता है। गठबंधन जिसे भी टिकट देगा वह जीत दर्ज करेगा। 

इनेलो की रैली के मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी के बाद से प्रदेश की राजनीति के बदलते समीकरणों को लेकर चले कयासों पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखा पंचायती आदमी है और पंचायती आदमी कहीं भी जा सकता है। लेकिन इनेलो के बारे में सब जानते हैं और उसके बारे में ज्यादा कहने की कोई जरूरत नहीं है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते होने वाले भारत बंद में रोडवेज को काफी नुकसान हुआ है। रोडवेज के बंद होने का प्रतिदिन पौने तीन करोड़ रुपए का नुकसान विभाग को होता है। इन आंदोलनों-प्रदर्शनों के चलते जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कोरोना काल के बाद 90 फ़ीसदी बसें चल रही हैं। जबकि बाकि बची 10 फ़ीसदी धीरे-धीरे सड़कों पर उतारी जा रही हैं। जल्द ही बेड़े की सभी बसें लोगों को सेवाएं देने लगेंगे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!