पैसों के लिए तीन औरतों ने उतरवा लिए बुजुर्ग के कपड़े, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2021 04:30 PM

यमुनानगर सिटी पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक वृद्ध के घर में घुसकर अपने आप को पुलिस कर्मचारी बता कर वृद्ध के कपड़े उतरवा, उसका वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। 50000 की राशि लेने के बाद वृद्ध से पांच लाख की मांग की। जिस...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर सिटी पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक वृद्ध के घर में घुसकर अपने आप को पुलिस कर्मचारी बता कर वृद्ध के कपड़े उतरवा, उसका वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। 50000 की राशि लेने के बाद वृद्ध से पांच लाख की मांग की। जिस पर वृद्ध व्यक्ति ने यमुनानगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जाल बिछा कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

 यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि न्यू हमीदा कालोनी निवासी इस व्यक्ति ने जो घर में अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर एक महिला आई और बोली कि उसे काम पर रख लो। 5 मिनट के अंतराल में ही 2 महिलाएं और आ गई, जिन्होंने अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताया और धमका कर उसके कपड़े उतरवा लिए। फिर उसका वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनको कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिससे पता चलेगा कि उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। महिलाओं द्वारा घर में अकेले वृद्ध को जाल में फंसा कर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का यह अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस इसमें गहराई से जांच कर सारे तथ्यों का शीघ्र ही खुलासा करने की बात कर रही है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!