मोदी सरकार ने ‘जीडीपी’ टैक्स लगाकर आम लोगों को लगाया करोड़ों का चूना: सुरजेवाला

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 May, 2018 10:48 AM

modi government imposes  gdp tax  on common people

मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार ने ‘जीडीपी’ (गैस, डीज़ल, पेट्रोल) पर टैक्स लगाकर आम लोगों को 4 सालों में 10,00,000 करोड़ रु. का चूना लगा दिया है | कांग्रेस की मांग है कि ....

चंडीगढ़(धरणी):  मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार ने ‘जीडीपी’ (गैस, डीज़ल, पेट्रोल) पर टैक्स लगाकर आम लोगों को 4 सालों में 10,00,000 करोड़ रु. का चूना लगा दिया है | कांग्रेस की मांग है कि पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। लोगों की शांति छीनकर मोदी सरकार लगातार ईंधन पर भारी टैक्स वसूल रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अब तक सबसे ज्यादा हां चुकी है। जिससे आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग का बजट गड़बड़ा गया है। डीज़ल का मूल्य आसमान छूते हुए 68.08 रु0 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। जिससे किसानों की जीविका को बहुत गहरा धक्का लगा है और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने तय है।

पिछले 9 दिनों में डीज़ल की कीमतों में 2.15 रु. प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ाने के मोदी सरकार के फैसले ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 76.87 रु. प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं और पिछले नौ दिनों में ये लगातार 2.24 रु. प्रति लीटर बढ़ी है।

सुरजेवाला ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में तो ये कीमतें और भी ज्यादा हैं। देश की वित्तीय राजधानी, मुंबई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 85 रु0 प्रति लीटर से भी ज्यादा होने का रिकाॅर्ड बना रही है। फायदे आम नागरिकों को देने की बजाए भाजपा सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही है। 

मई, 2014 से पेट्रोल की एक्साईज़ ड्यूटी में प्रतिशत वृद्धि- 211.7 प्रतिशत रही। मई, 2014 में यह केवल 9.2 रु./लीटर थी, जबकि आज 19.48 रु./लीटर है। मई, 2014 से डीज़ल की एक्साईज़ ड्यूटी में प्रतिशत वृद्धि - 443.06 प्रतिशत हुई। मई, 2014 में यह केवल 3.46रु./लीटर थी, जो आज 15.33 रु./लीटर है। भाजपा के सत्ता सम्भालने के बाद केंद्रीय एक्साईज़ ड्यूटी 12 बार बढ़ाई गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!