Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Feb, 2019 10:26 AM
लोकसभा आम चुनाव में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के लगभग 5,000 कार्यकत्र्ताओं और पदाधिकारियों को टिप्स दिए और चुनाव में...
कुरुक्षेत्र(धमीजा): लोकसभा आम चुनाव में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के लगभग 5,000 कार्यकत्र्ताओं और पदाधिकारियों को टिप्स दिए और चुनाव में लोकसभा की 10 सीटें जीतने के लिए भावी कार्यक्रमों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा भाजपा के लोकसभा सह प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश विश्वास सारन कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू हुए। वर्कशाप में चारों लोकसभा के शक्ति प्रमुख, पालक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्पों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, लोकसभा के बूथ प्रमुख ने भाग लिया। लोकसभा चुनाव के दौरान किस प्रकार कार्य करते हुए जीत हासिल करनी है, इसका मंत्र कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को दिया गया। आगामी कार्यक्रमों में 26 फरवरी को सायं 6 से 9 बजे तक कमल ज्योति अभियान के तहत 15 लाख कमल के दीपक लोगों के घरों में जलाएं जाएंगे।
28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं से मन की बात करेंगे। हर बूथ पर 500 से ज्यादा कार्यकत्र्ता बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात को सांझा करेंगे। 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। वर्कशाप में भाजपा को हाईटैक करने के उद्देश्य से डिजीटल भाजपा हरियाणा मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया।
सेवा करने का अनुभव है, सियासत करने का नहीं : खट्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर भाजपा का माहौल है और लोग मिशन -2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साह के साथ लोकसभा आम चुनाव -2019 को इंतजार कर रहे हैं। देश-प्रदेश के लोग इसलिए बेसब्री के साथ चुनाव का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा सरकार को सेवा करने का अनुभव है, सियासत करने का नहीं।