मोदी, अमित शाह व येदियुरप्पा की तिकड़ी ने संविधान को रौंद डाला : चंद्रकला

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 11:30 AM

modi amit shah and yeddyurappa trampled the constitution chandrakala

केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्या एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंद्रकला खातोद ने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली तथा पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दंभ भरने वाली भाजपा का चरित्र और चेहरा आज देश की जनता कर्नाटक में...

महेंद्रगढ़(मोहन): केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्या एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंद्रकला खातोद ने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली तथा पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दंभ भरने वाली भाजपा का चरित्र और चेहरा आज देश की जनता कर्नाटक में देख रही है। किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा कर्नाटक में एक चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपाध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर खुलेआम विधायकों कि 10-10 करोड़ रुपए बोली लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं। क्या यही भाजपा का चरित्र है। क्या येदियुरप्पा जी बताएंगे कि 20 विधायकों को खरीदने के लिए वे 200 करोड़ रुपए कहां से लाएंगे। 

यह भ्रष्टाचार से कमाया हुआ काला धन नहीं तो और क्या है। खातोद ने कहा कि मोदी, अमित शाह और येदियुरप्पा की बदनाम तिकड़ी ने देश के संविधान और प्रजातंत्र को रौंद डाला है। इस गैंग ऑफ  थ्री का अब एक ही मकसद रह गया है कि किस तरह से सत्ता हासिल की जाए।  उन्होंने कहा कि भाजपाध्यक्ष अमित शाह हर बार कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते रहे हैं लेकिन जब वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने कांग्रेस की निर्वाचित सरकारों को असंवैधानिक तरीकों से अस्थिर करना शुरू कर दिया है लेकिन भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। देश की जनता 5 साल में ही भाजपा के जुमलों से तंग आ चुकी है अब उसने देश को भाजपा से मुक्त करने तथा कांग्रेस को देश की कमान सौंपने का इरादा कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!