अब मोबाइल एप्प करेगा डेंगू से सावधान, मिलेंगी कई जानकारियां

Edited By Updated: 15 May, 2017 03:46 PM

mobile app will warn from dengue

मानसून आने वाला है। ऐसे में डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर से कैसे बचाव करें, इसकी जानकारी लेना अभी से जरूरी है।

फरीदाबाद (पंकेस):मानसून आने वाला है। ऐसे में डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर से कैसे बचाव करें, इसकी जानकारी लेना अभी से जरूरी है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंडिया फाइट्स डेंगू एप्प को जारी किया है। इस एप्प के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव, इलाज, ब्लड बैंक सहित कई जानकारियां दी गई हैं। इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। एप्प के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। 

ज्ञात हो कि फरीदाबाद सहित एनसीआर में प्रत्येक साल डेंगू के सबसे अधिक मामले आते हैं। इससे कई मौतें भी हुई हैं। पिछल साल फरीदाबाद में डेंगू संक्रमितों की संख्या 30 का आंकड़ा पार कर गई। जबकि, मलेरिया के मामलों की संख्या 100 को पूरा कर गई। इसी तरह डेंगू संदिग्धों की संख्या 250 और चिकनगुनिया की संदिग्धों की संख्या भी 100 का आंकड़ा छू गई थी। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इस एप के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की तैयारी की है।इंडिया फाइट्स डेंगू एप से संबंधित निर्देश विभाग को मिले हैं। इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि डेंगू की बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सके।

डेेंगू से बचने के लिए एप्प देगी कई जानकारियां
एप्प में हिंदी व अंग्रेजी भाषा के जरिए पहले भाग में डेंगू बीमारी, इसके कारक एडीज मच्छर व लार्वा की पहचान, इनके पनपने के ठिकाने आदि की जानकारी होगी। दूसरे भाग में बीमारी से बचाव के टिप्स व किस दवा का सेवन करना है, इसकी जानकारी होगी। मच्छर व उसके लार्वा को नष्ट करने के घरेलू टिप्स भी होंगे। एप्प में नजदीकी अस्पताल और ब्लड बैंक, डेंगू से संबंधित प्रश्नों के उत्तर, डेंगू के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण (मन की बात) जागरूकता से संबंधित कई वीडियो भी डाले गए हैं। 

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत सरकार गंभीर भी है। मोबाइल एप्प में बीमारी से संबंधित मिथक और तथ्य, बीमारी के इलाज, सावधानियां, बरसात में घर के आसपास क्या सावधानी बरतें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। 

एप्प के प्रमुख फीचर
-डेंगू के लक्षणों की विस्तृत जानकारी।
-नजदीकी अस्पताल व ब्लड बैंक का पता।
-यूजर ईमेल जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
-डेंगू प्रभावित और डेंगू मुक्त क्षेत्रों की जानकारी।
-प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुन सकेंगे।
-डेंगू के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न देख सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!