विधायक सुभाष सुधा आए एक्शन मोड में, 5 रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Dec, 2020 11:32 AM

mla subhash sudha did surprise inspections of night shelters

सर्दी के मौसम को देखते हुए कुरुक्षेत्र के थानेसर हल्का विधायक सुभाष सुधा एक्शन मोड़ में आ गए हैं। उन्होंने 5 रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर में नगर परिषद की तरफ से जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए 5...

कुरुक्षेत्र (विनोद): सर्दी के मौसम को देखते हुए कुरुक्षेत्र के थानेसर हल्का विधायक सुभाष सुधा एक्शन मोड़ में आ गए हैं। उन्होंने 5 रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर में नगर परिषद की तरफ से जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए 5 रैन बसेरा बनाए गए है। इनमें करीब 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। अब शहर के सभी रैन बसेरों में ठंड से बचने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी व्यक्ति को इस ठंड के सीजन में सडक़ों पर नहीं सोने दिया जाएगा। 

PunjabKesari, haryana

इसकी व्यवस्था बनवाने के लिए कृष्णा गेट चौकी और शहर पुलिस थाना के एसएचओ को रात्रि के समय गश्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को शहर के रैन बसेरों की व्यवस्था का जायजा के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जब विधायक थीम पार्क के रैन बसेरा पहुंचे तो यहां पर ताला लगा हुआ था और कर्मचारी गायब था। 

इस अव्यवस्था को देखकर विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगवाई और रैन बसेरा का ताला तोड़ने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद कर्मचारियों ने ताला तोड़ा तो यहां पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। इसके उपरांत सन्निहित सरोवर, रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, ब्रह्मसरोवर हनुमान मंदिर के पास स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। इन रैन बसेरों में रजाई, गद्दे और कईयों में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। 

PunjabKesari, haryana

विधायक ने नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी रैन बसेरों के लिए नई रजाई, नए गद्दे खरीदे जाएं तथा सभी में लाइट की व्यवस्था की जाए और सफाई व्यवस्था पर निरंतर फोकस रखा जाए। इस शहर में कोई भी व्यक्ति ठंड के सीजन में सड़कों पर नहीं सोना चाहिए, सभी को इन रैन बसेरों तक पहुंचने का आग्रह किया जाए और पुलिस भी रात्रि के समय गश्त करेगी और सड़क पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। 

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विभिन्न समाजों की धर्मशालाएं भी है। इन धर्मशालाओं में भी गत्त वर्षों की तरह प्रशासन के माध्यम से रात्रि के समय जरुरतमंद लोगों को ठहरवाने की व्यवस्था के लिए बातचीत की जाएगी। ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के समय सडक़ों पर ना सोए। इस कार्य के लिए शहर की समाज सेवी संस्थाए पहले की तरह इस वर्ष भी अपना सहयोग दें। ताकि जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

PunjabKesari, haryana

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!