विशेष: नहीं रहे विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, भूपेन्द्र हुड्डा दे चुके हैं शानदार राजनीतिक इनाम

Edited By Shivam, Updated: 12 Apr, 2020 06:28 PM

mla srikrishna hooda gave excellent political reward to bhupendra hooda

लगातार 3 बार बरोदा हलके से विधायक निर्वाचित श्रीकृष्ण हुड्डा का रविवार सायं 4.15 बजे दिल्ली के वेंकटेश्वर अस्पताल में स्वर्गवास हो गया। वह कुल 6 बार विधायक चुने गए। बरोदा से पहले वह 3 बार किलोई हलके के विधायक रहे।

गोहाना (सुनील जिंदल): लगातार 3 बार बरोदा हलके से विधायक निर्वाचित श्रीकृष्ण हुड्डा का रविवार सायं 4.15 बजे दिल्ली के वेंकटेश्वर अस्पताल में स्वर्गवास हो गया। वह कुल 6 बार विधायक चुने गए। बरोदा से पहले वह 3 बार किलोई हलके के विधायक रहे।

76 साल के श्रीकृष्ण हुड्डा मूलत: किलोई विधानसभा क्षेत्र के खिड़वाली गांव के थे। वह 1987 में पहली बार इसी किलोई हलके से विधायक बने। किलोई से ही वह दूसरी बार 1996 और तीसरी बार 2005 में विधायक निर्वाचित हुए। 2005 में जब भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पहली बार सी.एम. बने, तब श्रीकृष्ण हुड्डा ने किलोई सीट से इस्तीफा दे दिया और उस के बाद इस सीट से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ कर विधानसभा में पहुंचे थे।

श्रीकृष्ण हुड्डा ने किलोई सीट को त्याग का भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को शानदार राजनीतिक इनाम दिया था। अपना अटूट गढ़ माने जाने वाले गोहाना के बरोदा हलके से भूपेन्द्र ने लगातार 3 बार श्रीकृष्ण हुड्डा को विधानसभा में प्रवेश दिलवाया। श्रीकृष्ण हुड्डा 2009, 2014 और 2019 के लगातार 3 विधानसभा चुनावों में जीत कर विजय की हैट्रिक बना चुके थे। वर्तमान में उनका कार्यालय गोहाना में रोहतक रोड पर बस स्टैंड के निकट है।

2019 का चुनाव जीतने के कुछ ही दिन में श्रीकृष्ण हुड्डा अस्वस्थ हो गए। वह पहले रोहतक के खेड़ी साध गांव स्थित कायनोस अस्पताल में उपचाराधीन रहे। वहां से उन्हें पिछले हफ्ते दिल्ली के वेंकटेश्वर अस्पताल में ले जाया गया जहां रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

श्रीकृष्ण हुड्डा अपने पीछे 2 बेटे जीता हुड्डा और मोनू हुड्डा छोड़ गए हैं। उनके एक बेटे धर्मेन्द्र हुड्डा का स्वर्गवास हो चुका है। गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने श्रीकृष्ण हुड्डा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा कहा कि उन्होंने अपना बड़ा भाई खो दिया है। कल 11 बजे उनके पैतृक गांव खिडवाली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!