Edited By Shivam, Updated: 14 Nov, 2018 08:53 PM
हरियाणा की राजनीतिक पार्टी इनेलो में इस समय भाई भाई का बैरी बन गया है। जिसके बाद पार्टी के कुछ सदस्य तो अभय चौटाला के खेमे में हैं वहीं कुछ अजय चौटाला के साथ खड़े हैं। वहीं इनेलो पार्टी से...
नरवाना(गुलशन): हरियाणा की राजनीतिक पार्टी इनेलो में इस समय भाई भाई का बैरी बन गया है। जिसके बाद पार्टी के कुछ सदस्य तो अभय चौटाला के खेमे में हैं वहीं कुछ अजय चौटाला के साथ खड़े हैं। वहीं इनेलो पार्टी से नरवाना के विधायक पिरथी सिंह नम्बरदार अपने गनमैन सहित गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिरथी सिंह नरवाना से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे, लेकिन शाम के बाद से उनका व उनके गनमैन का मोबाइल बन्द आ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इनेलो पार्टी के आपसी विवाद के चलते पिरथी सिंह को भूमिगत होना पड़ा है, क्योंकि वे पार्टी में बढ़े विवाद के बाद से अजय चौटाला के समर्थन में खड़े हुए थे। वहीं लोगों में यह भी चर्चा है कि अजय चौटाला द्वारा जींद में आयोजित 17 नवंबर की रैली में वे न पहुंच सकें, इसलिए उन्हें इनेलो की ओर से हाई जैक कर लिया गया है। कयास यह भी है कि वे जानबूझकर भूमिगत हो गए हों ताकि वे 17 नवंबर की रैली में शामिल होने से पहले हाईजैक न हो जाएं।