Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Oct, 2026 09:55 PM

विश्वकर्मा कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान की छत पर महिला के कपड़े लेने जाने के दौरान एक अज्ञात चोर ने सूने घर का फायदा उठाकर 1.5 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए।
गुड़गांव,(ब्यूरो): विश्वकर्मा कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान की छत पर महिला के कपड़े लेने जाने के दौरान एक अज्ञात चोर ने सूने घर का फायदा उठाकर 1.5 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत रविवार को सेक्टर-9 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, शिवनारायण निवासी मकान नंबर 879, गली नंबर तीन विश्वकर्मा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि घटना तीन अक्तूबर की शाम करीब 6:00 बजे की है। उस समय उनकी पत्नी सीमा अपने बच्चों के साथ घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर छत पर सूखे हुए कपड़े लेने गई थीं। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी खोलकर चुपके से अंदर दाखिल हो गया।
चोर ने कमरे में रखे बेड का बॉक्स खोला और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए । चोरी गए जेवरों में 2.5 तोले सोने का एक गले का सेट, दो सोने की नोज पिन,दो सोने के ओम, एक सोने का मंगलसूत्र, सुई-धागा डिजाइन के सोने के कुंडल, एक चांदी की कमर तागड़ी, चांदी की पायल, चार जोड़ी चुटकी (बिछिया), बच्चों के दो जोड़ी चांदी के कडूले और दो चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सामान समेटकर मौके से फरार हो गया।
जब पीड़ित की पत्नी छत से नीचे आईं तो घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। बेड में रखे कैश और कीमती जेवर गायब पाकर उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी अपने पति को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपी की पहचान की जा सके।