Edited By Shivam, Updated: 05 Apr, 2021 10:30 PM
पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में आढ़ती और किसान सहित तीन लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में दो किसान और एक आढ़ती घायल हो गए वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए। आढ़ती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर...
फरीदाबाद (सूरजमल): पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में आढ़ती और किसान सहित तीन लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में दो किसान और एक आढ़ती घायल हो गए वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए। आढ़ती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को हेम सिंह नामक आढ़ती दुकान पर बैठकर काम कर रहा था, तभी सुबह चार से पांच बदमाश इसकी दुकान पर आए और सरेआम गोलियां मारकर फरार हो गए। इसी दौरान अपनी फसल बेचने आया किसान और एक पल्लेदार भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल हेम सिंह की माने तो उनकी जमीन को लेकर पहले भी हत्या का मामला कोर्ट में चला हुआ है। इसी के चलते आज उन पर यह हमला हुआ है।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हमले में 3 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने एमएलआर भी काट दी है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने बताया कि आज सवेरे सब्जी मंडी बल्लभगढ़ में हेम सिंह निवासी ऊंचा गांव पर उसी के गाँव के लोकेश और प्रदीप ने फायरिंग की है। हेम सिंह पर हमलावर के पिता की हत्या का मुकदमा चल रहा है, 2015 से जमानत पर है। गोली हेम सिंह, उसके पास एक काम करने वाले और एक राहगीर को लगी है। तीनों खतरे से बाहर हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)