Edited By Rakhi Yadav, Updated: 25 May, 2018 08:40 AM
जिस घर की छोटी बच्ची को करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की अक्सर पढ़ाई में मदद करने के लिए अपने पड़ोस में आती थी, उसी घर में छिपे दरिंदे ने पढ़ाई में मदद करने वाली नाबालिगा को अपनी हवस का शिकार.....
अम्बाला(जतिन): जिस घर की छोटी बच्ची को करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की अक्सर पढ़ाई में मदद करने के लिए अपने पड़ोस में आती थी, उसी घर में छिपे दरिंदे ने पढ़ाई में मदद करने वाली नाबालिगा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दरिंदे ने नाबालिगा से दुष्कर्म एक नहीं कई बार किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
तबीयत बिगडऩे पर परिवार के सदस्यों ने जब लड़की से बातचीत की तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत महेश नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवाया और बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। महिला जांच अधिकारी ने बताया कि 8वीं क्लास में पढऩे वाली करीब 12 वर्षीय लड़की अपने पड़ोस में अक्सर आया-जाया करती थी। उसी घर के युवक हिमांशु ने मौका पाते ही लड़की को डरा-धमकाकर एक नहीं कई बार उसको हवस का शिकार बनाया।
पुलिस ने बताया कि घटना वर्ष 2017 की बताई जा रही है लेकिन जब लड़की की तबीयत बिगडऩे लगी तो उसके परिवार ने जांच करवाई और उससे इस मामले की बातचीत की तो उसने परिवार के आगे पूरी घटना का खुलासा कर दिया।