Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jan, 2021 10:02 AM
एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान करके उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने और इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमका कर डेढ़ लाख रुपए ऐठने के आरोप में महिला पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया ...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान करके उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने और इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमका कर डेढ़ लाख रुपए ऐठने के आरोप में महिला पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जहां उसे न्यायालय में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया कि 29 दिसंबर को महिला थाने में आकर एक युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसे पुणे में रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इसी दौरान उसकी अश्लील फिल्म बनाकर उसे धमका कर उसे डेढ़ लाख से अधिक रुपए ले लिए। शिकायत दर्ज होने के बावजूद महिला पुलिस की एएसआई मीना, हेड कांस्टेबल वीना, सीआई ए के सब इंस्पेक्टर राजकुमार व बृजपाल विमान से पुणे पहुंचे और पुणे पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करके यमुनानगर लाया गया। जहां उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि उस से वीडियो व राशि बरामद की जा सके। सोमवती का कहना है कि वह युवतियों से अनुरोध करती है कि वह सोशल मीडिया में अनजान लोगों से बात न करें। अनजान लोगों से बातचीत के बाद ऐसी घटनाएं सामने आती है।