चाकू की नोक पर नाबालिगा से दुष्कर्म, पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Mar, 2022 01:49 PM

minor raped at knife point

उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर 2 युवकों ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ...

जींद : उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर 2 युवकों ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक व्यक्ति ने उचाना पुलिस को बताया कि  उसकी भतीजी 28 मार्च को घर पर थी। रात को अंकित और उसका दोस्त बहला-फुसलाकर उसको अगवा कर ले गए। फिर उन्होंने चाकू की नोक पर उसकी भतीजी से दुष्कर्म किया। उसकी भतीजी ने घर आकर जानकारी दी। जांच अधिकारी एस.आई. मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!