नाबालिगा से रेप कर आग लगाकर जलाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 13 Dec, 2019 12:36 PM

minor raped and attempted to burn her by fire accused arrested

साइबर सिटी में एक युवक द्वारा नाबालिगा से दुष्कर्म करने व आग लगाकर जिंदा जलाने के प्रयास  का मामला प्रकाश में आया है। गनीमत रही कि लड़की बच गई लेकिन उसे चोटें आई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने

गुडग़ांव(ब्यूरो): साइबर सिटी में एक युवक द्वारा नाबालिगा से दुष्कर्म करने व आग लगाकर जिंदा जलाने के प्रयास  का मामला प्रकाश में आया है। गनीमत रही कि लड़की बच गई लेकिन उसे चोटें आई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला ने सैक्टर-51 महिला थाना में शिकायत देकर बताया कि इसकी 3 बेटियां हैं।

बीच वाली 17 वर्षीय बेटी को पड़ोस में ही रहने वाला एक लड़का करीब एक महीने पहले शादी के लिए बहला कर भगा ले गया और उसे शहर स्थित एक कमरे में रखा। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसकी लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे जलाने की कोशिश की। गत 5 दिसम्बर को लड़के का एक रिश्तेदार उस कमरे पर लेकर गए जहां वो लोग रह रहे थे। इस दौरान लड़की ने आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता अपनी मां को लेकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दी।

शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा सैक्टर-31 को लगाया। अपराध शाखा की टीम ने मसादुल उर्फ बसादुल को बुधवार को पश्चिम बंगाल से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!