नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व मां से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Edited By Shivam, Updated: 14 May, 2018 09:06 PM

minor girl molested police filed case

चंडमंदिर के बीड़ घग्गर गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें पहले तो स्कूल जाती हुई 8वीं क्लास की 13 वर्षीय लड़की को रोजाना परेशान किया गया। घबराई लड़की को जब...

पंचकूला (उमंग): चंडमंदिर के बीड़ घग्गर गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें पहले तो स्कूल जाती हुई 8वीं क्लास की 13 वर्षीय लड़की को रोजाना परेशान किया गया। घबराई लड़की को जब मां खुद स्कूल छोडऩे जानी लगी तो उसके साथ घर के बाहर ही छेड़छाड़ की गई। जब लड़की की मां ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी मां के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। वहीं जब आसपास के लोग दोनों आरेापियों को पकड़कर पुलिस थाने ले गए तो एक आरोपी हाथ छुड़वाकर भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, असल में बीड़ घग्गर की रहने वाली और 8वीं क्लास में पढऩे वाली लड़की को रोजाना ही स्कूल जाते समय परेशान किया जाता था। जिसके कारण उसकी मां खुद उसे स्कूल छोडऩे जाने लगी। वह इस कदर घबरा गई थी कि स्कूल जाने से भी मना करने लगी थी।

आरोपी युवक अजय और सुमित रोजाना लड़की को परेशान करते थे। मौका देखकर रविवार रात करीब 7:30 बजे उन्होंने घर के बाहर ही लड़की को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। जिस पर लड़की डर गई और चिल्लाई। लिहाजा उसकी मां घर से बाहर आकर जब उसे बचाने लगी तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसे देखकर आसपास के लोग जमा हो गए और युवकों को पकड़ लिया।

महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया कि इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!