Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2022 04:30 PM
जींद की एक 14 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। पेट दर्द के बाद हालत बिगड़ने पर किशोरी को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया था। वहां पर उसने बालिका को जन्म दिया तो परिजन और डॉक्टर
जींद (अनिल): जींद की एक 14 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। पेट दर्द के बाद हालत बिगड़ने पर किशोरी को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया था। वहां पर उसने बालिका को जन्म दिया तो परिजन और डॉक्टर हैरान रह गए। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को की गई।
किशोरी को गर्भवती करने के आरोप उसके भाई के साले पर लगे हैं। पुलिस ने यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पायी है।