Edited By Shivam, Updated: 14 Nov, 2019 08:09 PM
हरियाणा में भाजपा-जेजेपी के गठबंधन से बनी 14वीं विधानसभा की कैबिनेट में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले सत्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके भाजपा विधायक अनिल विज इस बार भी चुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उन्हें गृह मंत्रालय...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में भाजपा-जेजेपी के गठबंधन से बनी 14वीं विधानसभा की कैबिनेट में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले सत्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके भाजपा विधायक अनिल विज इस बार भी चुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उन्हें गृह मंत्रालय सौंपा गया है। चर्चा थी कि विज को वित्त मंत्रालय सौंपा जाएगा, लेकिन सीएम खट्टर ने यह मंत्रालय अपने पास ही रखा है।
बता दें कि वीरवार के दिन हुए हरियाणा कैबिनेट के विस्तार में 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें एक रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला व उकलाना से जेजेपी विधायक को अनूप धानक को कैबिनेट में शामिल किया गया है। अन्य आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं।
इस लिस्ट में देखें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला
मंत्री
|
मंत्रालय
|
मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री
|
वित्त मंत्रालय समेत वो सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए
|
दुष्यंत चौटाला,
उप मुख्यमंत्री
|
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी और कर, विकास एवं पंचायतें, उद्योग और वाणिज्य, सार्वजनिक निर्माण, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, श्रम एवं रोजगार, नागर विमानन, पुनर्वास, समेकन
|
अनिल विज
|
गृह, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, तकनीकि शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकि
|
कंवर पाल गुर्जर
|
शिक्षा, वन, पर्यटन, संसदीय कार्य
|
मूल चंद्र शर्मा
|
परिवहन, खनन, कौशल विकास, कला एवं संस्कृति
|
रणजीत सिंह
|
ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जेल
|
जेपी दलाल
|
कृषि एवं किसान विकास, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, कानून एवं न्याय
|
बनवारी लाल
|
सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण
|
ओमप्रकाश यादव
(स्वतंत्र प्रभार)
|
समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
|
श्रीमति कमलेश ढांडा
|
महिला और बाल विकास, अभिलेखागार
|
अनूप धानक
|
पुरातत्व और संग्रहालय(स्वतंत्र प्रभार), श्रम एवं रोजगार
|
संदीप सिंह
|
खेल एवं युवा मामले, प्रकाशन एवं मुद्रण
|
पार्टी के आधार पर मंत्रियों की संख्या
भाजपा: अनिल विज (कैबिनेट मंत्री), कंवर पाल गुर्जर (कैबिनेट मंत्री), मूलचंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री), जेपी दलाल (कैबिनेट मंत्री), बनवारी लाल (कैबिनेट मंत्री), ओम प्रकाश यादव (राज्यमंत्री), श्रीमती कमलेश ढांडा (राज्य मंत्री), संदीप सिंह (राज्यमंत्री)।
जजपा: अनूप धानक (राज्यमंत्री)।, निर्दलीय: रणजीत सिंह (कैबिनेट मंत्री)।
गौरतलब है कि मंत्रिमंडल के सदस्यों की औसत आयु 56.7 वर्ष है, 31 साल के दुष्यंत चौटाल सबसे युवा मंत्री व 73 वर्ष के रंजीत सिंह सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं, वे रिश्ते में दुष्यंत के दादा लगते हैं। वहीं कैबिनेट की औसत संपत्ति 17.42 करोड़ रूपयह्य है। 76.75 करोड़ संपत्ति वाले जेपी दलाल सबसे अमीर व 1.17 करोड़ संपत्ति वाले अनिल विज, कैबिनेट में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं।
कैबिनेट के मंत्रियों की साक्षरता करें तो दुष्यंत चौटाला सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने पत्रकारिता में पीजी किया है। मूलचंद शर्मा पोस्ट ग्रैजुएट हैं, कमलेश ढांडा और कंवर पाल गुर्जर 12वीं पास हैं, मुख्यमंत्री खट्टर समेत बाकी सात मंत्री ग्रेजुएट हैं।