Edited By Shivam, Updated: 22 Dec, 2019 10:47 PM
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने ऐलान किया है कि वे अपना अगला विधानसभा चुनाव भाजपा की ओर से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वे जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक बने थे, इसलिए वे...
सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने ऐलान किया है कि वे अपना अगला विधानसभा चुनाव भाजपा की ओर से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वे जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक बने थे, इसलिए वे टेक्निकल भाजपा में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वे पांच सालों तक भाजपा के अनुरूप काम करेंगे तो भाजपा से उन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है।