मंत्री के आदेश से नगर निगम में मचा हड़कम्प, कई तरह के गड़बड़झाले आ सकते सामने

Edited By Isha, Updated: 30 Nov, 2019 10:25 AM

minister municipal corporation disturbances front

फरीदाबाद नगर निगम की स्पेशल आडिट का आदेश जारी होते ही कई ब्रांच के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि आडिट में कई तरह के गड़बड़झाले सामने आ सकते हैं। खासकर प्लानिंग .....

फरीदाबाद (दीपक/ कुलवीर) : फरीदाबाद नगर निगम की स्पेशल आडिट का आदेश जारी होते ही कई ब्रांच के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि आडिट में कई तरह के गड़बड़झाले सामने आ सकते हैं। खासकर प्लानिंग और इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिक काफी सकते हैं। गड़बड़झाले को लेकर कई शिकायते शहरी स्थानीय निकाय के पास पहुंच चुकी है। जिसके बाद केबिनेट मंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद और गुडग़ांव नगर निगम का स्पेशल आडिट कराने का निर्णय लिया। इसके लिए एकाउंट जनरल को चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। 

इससे पहले पूर्व आयुक्त मोहम्मद शाइन ने भी प्लानिंग ब्रांच की विजिलेंस से जांच करवाई थी। जिसमें कई तरह के घोटाले सामने आए थे। इनमे 200 करोड़ रुपए का पानी डकारने वाला मामला काफी चर्चित भी हुआ था। हालांकि पूर्व निगम आयुक्त ने विजिलेंस जांच में क्या मामले पकड़े गए। इसको लेकर पूरा खुलासा नहीं किया था। उन्होंने कई फाइल शहरी स्थानीय निकाय में भी भेजी थी। हालांकि उनका ट्रांसफर होने के बाद बात आगे नहीं बढ़ सकी।

वहीं घोटाला करने वाले दोषी अधिकारी भी बच गए। पूर्व आयुक्त के ट्वीट ने भी बढ़ाई थी हलचल : पूर्व निगम आयुक्त सोनल गोयल ने हाल में ही अपनी सोशल मीडिया पर मीटिंग की फोटो ट्वीट की थी। जिसके बाद पूर्व निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन ने उनकी टीम में शामिल अधिकारियों को भ्रष्ट बताया था। वहीं टीम में युवा अधिकारियों को शामिल करने की नसीहत दी थी। हालांकि ट्वीट के अधिक वायरल होने पर होने उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन उनका वह ट्वीट आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!